फरीदाबाद : जन कल्याण सेवा संगठन ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए

फरीदाबाद । बढ़ती ठंड को देखते हुए जन कल्याण सेवा संगठन द्वारा फरीदाबाद के स्लम एरिया व रेलवे स्टेशरों पर जाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। जन कल्याण सेवा संगठन के सदस्यों ने कहा कि उनकी संस्था लोगों में स्वच्छता का अलख जगाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। संगठन के प्रधान राजकुमार मामोरिया ने कहा कि हमारे देश की जनसंख्या का काफी हिस्सा गरीबी रेखा में जीवन-यापन कर रहा है जिनकों जरूरतमंद चीजों का अभाव है इसीलिए यह नेक कार्य निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है। श्री मामोरिया ने कहा कि समाज के सभी सेवादारों, सामाजिक लोगों को गरीब जरूरतमंदों की सेवा के लिए बढ़-चढकऱ भाग लेना चाहिए।

कंबल वितरण के समय राजकुमार मामोरिया, अशोक कुमार मामोरिया, राहुल कुमार मामोरिया,
गुलशन कथूरिया, पंकज पाराशर, पंडित मनीष शर्मा, प्रवीण कुमार, पवन रावत, आदर्श मिश्रा, सौरव पाल, तरुण गुप्ता, गोपाल शर्मा, कैलाश शर्मा, प्रदीप तंवर, सोनी भाई, शेखर मिश्रा, सनी गौतम, सकलदेव ठाकुर, मुकेश वत्स, अनुज अरोड़ा आदि मौजूद रहे। प्रधान राजकुमार मामोरिया ने इस नेक कार्य में कीमती समय एवं योगदान देने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!