समाजसेवी आईएस जैन की पत्नी का निधन

फरीदाबाद : जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष तथा समाजसेवी आइएस जैन की पत्नी मधु जैन का निधन हो गया है। उनके निधन पर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान ओ पी पांडेय, भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम जुनेजा, व्यापार संगठन एनआइटी के अध्यक्ष अजय नौनिहाल, अधिवक्ता डा. अमित जैन, जैन सभा महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता जैन, जैन मंदिर, सेक्टर-16 के अध्यक्ष पीसी जैन, डबुआ कालोनी जैन मंदिर के अध्यक्ष अरुण जैन, रमेश जैन, सुरेश जैन, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के महासचिव शशीकांत सिंह, भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन रमाकांत तिवारी तथा प्रदीप गुप्ता ने शोक जताया है। मधु जैन की उठावनी और तेरहवीं बृहस्पतिवार श्री आदिधाम लाल मंदिर, डबुआ कालोनी में होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!