पंकज सिंगला ने सांसद अन्नपूर्णा को बुक्का देकर जन्मदिन की बधाई दी

फरीदाबाद, 2 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा एवं हरियाणा सह प्रभारी कोडरमा से लोकप्रिय सांसद अन्नपूर्णा को जन्मदिन पर बधाई देने उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे और बुके देकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर पंकज सिंगला ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्रीमती अन्नपूर्णा द्वारा हरियाणा का सहप्रभारी का पदभार संभालने के बाद पार्टी में नई जान आयी है। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूती मिलेगी और हरियाणा में पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस अवसर पर श्रीमती अन्नपूर्णा ने पंकज सिंगला का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उसको वह पूरी मेहनत एवं ईमानदारी से निभाएं। अधिक से अधिक युवा साथियों को पार्टी से जोड़ें और पार्टी की नीतियों व योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!