क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने चोरी के जुर्म में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर सुलझाई 5 वारदातें

  • आरोपियों के कब्जे से 3 मोटरसाईकिल, 10 बैटरी और 6800 रूपऐ नगद बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ऊंचा गाँव ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में कन्हैया और रफीक का नाम शामिल है।

पूछताछ पर आरोपी कन्हैया ने बताया कि वह नशा करने के आदी है नशे के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था और इससे पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। वहीं आरोपी रफीक ने बताया कि लॉकडाउन में काम न चलने की वजह से उसने 10 बैटरियाँ चुराई थी। वह इसे बेचने की फिराक में था कि तब तक वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने आरोपी कन्हैया के कब्जे से तीन मोटरसाईकिल तथा 6800 रूपऐ तथा आरोपी रफीक के कब्जे से 10 बैटरियाँ बरामद की। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!