हरियाणा रेड क्रॉस वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता ने पौधा रोपण कर शुद्ध पर्यावरण का दिया संदेश

  • एक पेड़ शहीद के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

फरीदाबाद : रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के प्रांगण रेड क्रॉस भवन में हरियाणा वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता हरियाणा जनरल सेक्रेट्री डीआर शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। कोरोना महामारी ने यह अच्छे से बता दिया कि ऑक्सीजन का जीवन में कितना अहम रोल है। वातावरण में ऑक्सीजन तभी होगी जब हरे-भरे पेड़ होंगे। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर एक पेड़ शहीद के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर की। उन्होंने कहा कि इसी आपदा को अवसर में बदलते हुए हरियाणा सरकार ने ऑक्सीवन योजना शुरू की है। जिसमें गांव की पंचायती जमीन, तालाब किनारे और जहां भी जगह मिलेगी वहां ऐसे ऑक्सीवन बनाए जाएंगे। उन्होंने शहीद के नाम पर पहले पौधे लगाया और अभियान के आयोजकों की सराहना की। लोगों से भी जमकर पौधारोपण का आह्वान किया।

हरियाणा रेडक्रॉस वाइस चेयर पर्सन सुषमा गुप्ता ने एक नीम का पेड़ शहीद के नाम अभियान के अंतर्गत लगाया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास के ऊपर मुख्यमंत्री जी के द्वारा पौधा रोपण किया गया और समाज को संदेश दिया गया। हमारे देश के वीर जवान लोगों के नाम पर हम पेड़ अवश्य लगाएं जिन्होंने अपनी शहादत देकर इस देश की अस्मिता को बचाए रखने के अपने प्राण निछावर कर दिया।

जनरल सेक्रेटरी डीआर शर्मा ने बताया कि मेरे द्वारा एक पीपल का पेड़ रेडक्रॉस के प्रांगण में लगाया गया है। पीपल का पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ता है। मैं सभी से अपील करता हूं अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं उस पौधे का अपने बच्चों की तरह ध्यान रखें। यदि हम उनका ध्यान रखेंगे यह पेड़ ऑक्सीजन देकर हमारा ध्यान रखेंगे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद समाज को समय-समय पर जागृत करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रकल्प चलाए हुए हैं जिसका लाभ लोगों को निरंतर मिलता जा रहा है। जिला उपायुक्त यशपाल यादव एवं रेड क्रॉस सेक्रेटरी निरंतर कोरोना महामारी में दिन-रात लोगों की सेवा कर लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया। में इन की पूरी टीम की बहुत प्रशंसा करता हूं।

रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाए गए इस अभियान को जिला रेडक्रॉस सोसायटी ग्राम- ग्राम तक पहुंचाने का कार्य करेगा। सभी पंचायतों एवं समाजसेवी संगठनों के द्वारा यह अभियान लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

संयोजक विमल खंडेलवाल ने बताया कि बहुत ही जल्द फरीदाबाद में सभी सरपंच के साथ मिलकर स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही ग्राम वासियों से 1-1 ईट लेकर पौधे की बाउंड्री करने का काम किया जाएगा। उसके ऊपर हमारे वीर शहीदों के नाम अलंकित कर उसको देखा ध्यान रखने का कार्य ग्राम पंचायत या किसी जिम्मेदार नागरिक को दिया जाएगा। समय-समय पर पौधा सुरक्षित है उसकी फोटो भेज कर हम तक प्रेषित करेगा। यह हम सभी का अभियान है। हम सब मिलकर पूरा करेंगे।

रेडक्रॉस सह सचिव बिजेन्दर सौरोत, सहायक पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि जल्दी हम इसकी टीम बनाकर 15 से 20 रोज में यह कार्य संपन्न करेंगे। क्योंकि मानसून दस्तक दे चुका है।

कार्यक्रम में हरियाणा रेड क्रॉस वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता, हरियाणा जनरल सेक्रेट्री डीआर शर्मा, सचिव विकास कुमार, संयोजक विमल खंडेलवाल, सह सचिव बिजेन्दर सौरोत, डीटीओ ईशाक कौशिक, सहायक पुरुषोत्तम सैनी, जितेन शर्मा, मनोज ज्योति कपिल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!