आम आदमी पार्टी ने बढ़ते पेट्रोल, डीजल, महंगाई, बेरोजगारी को लेकर अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया

फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के युवाओं ने बढ़ते पेट्रोल, डीजल, महंगाई, बेरोजगारी को लेकर अर्धनग्न होकर एनआईटी 86 विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, श्रमिक संगठन के अध्यक्ष राजकुमार, संगठन मंत्री हरिदत्त शर्मा सहित सैकड़ों आम आदमी आदमी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर पैदल यात्रा निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
इस मौके पर संतोष यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने खाली सिलेंडर लेकर सडक़ों पर घंटो बैठकर चक्का जाम रखा और क्षेत्रवासियों के बीच पैदल यात्रा की।
इस मौके पर संतोष यादव ने कहा कि देश मे महंगाई और बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है और आम आदमी का जीवन-यापन करना और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

इस मौके पर अल्पसंख्यक के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, श्रमिक संगठन अध्यक्ष राजकुमार, संगठन मंत्री हतिदत्त शर्मा ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार को देश के विकास के लिए चुना था लेकिन देश विनाश की तरफ जा रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस महंगा होता जा रहा और आम जनता बेरोजगार हो रही है। गरीब आदमी को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों को पढ़ाना-लिखाना बहुत महंगा है। वहीं आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज सब फ्री है।
इस मौके पर तरणजीत सिंह तन्नी, वी के सिंह, जसविंदर सिंह लवली, एडवोकेट मुकेश बक्शी, बलविंदर शर्मा, सुभाष चंद्र, मयंक मनोचा, अमन खान, सनी बहल, राजेश बहल, सुरेंद्र सिंह साबी, इंद्रपाल फौजी, मोहक नागपाल, अंकित कोषाल, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह, भावना आज्ञा, प्रीत सिंह, मनोहर विरमानी, जनार्दन वर्मा, संजय कुमार, फुलमहेश, मंजीत सिंह, इंद्रा सिंह, फैजल खान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।



