चोरी की बाईक के साथ दो चोर गिरफ्तार

फरीदाबाद : रात्रि के तीसरे पहर, लगभग 1 बजे पुलिस चौकी सेक्टर 16 की पीसीआर-11 पर सवार पुलिसकर्मी गश्त लगा रहे थे। गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को सेक्टर-16 के पास दो संदिग्ध एक बिना नंबर की हीरो होंडा स्पलेंडर बाईक पर सवार दिखाई दिए ।

पुलिस ने दोनों संदिग्धों को बाईक रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही उन्होंने बाईक की गति तेज कर दी और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और दोनों संदिग्धों को नियंत्रित करते हुए अपनी गिरफ्त में ले लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियो से शुरूआती पूछताछ की तो पता चला कि दोनों दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटे हैं और आज सेक्टर-21 सी से वह बाईक चुरा ली, जिस पर वे दोनों सवार होकर अगली किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम दोनों गिरफ्तार आरोपियों को चोरी की मोटरसाईकिल सहित अपने साथ ले आई और आगे की पूछताछ के लिए अपराध शाखा-56 को सौंप दिया। अपराध शाखा-56 दोनों आरोपियों की आपराधिक कुंडली खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!