सोतोकान कराटे ट्रेनिंग सेंटर ने एकदिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट प्रमोशन अवार्ड का कराया आयोजन

फरीदाबाद : प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति सेक्टर-22, फरीदाबाद के प्रांगण में सोतोकान कराटे ट्रेनिंग सेंटर ने एकदिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट प्रमोशन अवार्ड का आयोजन कराया। ट्रेनिंग सेंटर के संस्थापक फाउंडर मुख्य तकनीकी निर्देशक इंटरनेशनल रेफरी कराटे मास्टर गंगेश तिवारी व क्लब के मुख्य कोच मुकेश यादव ने बताया कि तकरीबन 50 बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में के एम कॉन्वेंट स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रईस खान मौजूद रहे।
वहीं खिलाडिय़ों ने अपनी कला का प्रदर्शन दिखाते हुए विभिन्न कलर की बेल्ट पर कब्जा जमाया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिला खेल कराटे संघ के अध्यक्ष सलमान अली, महासचिव अमरीश सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर वर्मा, लीगल मेंबर सचिन ठाकुर, रामदयाल मास्टर प्रिंस, डॉक्टर खत्री, नितेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम समापन के दौरान हनुमान मंदिर के संस्थापक पंडित सीताशरण तिवारी व रईस खान को संस्था की तरफ से फूल-माला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद रईस खान ने हर खिलाड़ी को नियमित रूप से कराटे का अभ्यास करने को कहा ताकि वह विपरीत परिस्थितियों में अपनी स्वयं की रक्षा कर सकें। कार्यक्रम के अंत में कराटे मास्टर गंगेश तिवारी एवं मुख्य कोच मुकेश यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।



