नशे की लत ने बनाया अपराधी पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और ऑटो बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। नीरज निवासी गाँव अकील पुर सोनपुर जिला छपरा बिहार हाल पल्ला फरीदाबाद और अमन निवासी गाँव रूद्रपुर हाथरस जिला अलीगढ़ हाल सेक्टर 31 फरीदाबाद के रहने वाले है। पुलिस प्रवक्ता सुबेसिंह ने जानकारी देते हुए वताया कि आरोपियो ने थाना मुजेसर से एक मोटरसाइकिल को 03 अक्टूबर को तथा एक सीएनजी ऑटो को 29 सितम्बर को थाना डबुआ से चोरी किया था। मुकदमा थाना मुजेसर और डबुआ में दर्ज किया गया है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि आरोपियो के बारे में गुप्त सूत्रों से सूचना मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्टर-31 फरीदाबाद से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियो ने बताया कि आरोपी नशे के आदी है नशे कि पूर्ती के लिए चोरी की घटनों को अंजाम दिया है। अपने खाने खर्चे के लिए मजदूरी का काम करते है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल औऱ सीएनजी ऑटो बरामद कर लिया गया है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!