सुरेन्द्र शर्मा बबली व एडवोकेट संदीप सेठी ने दीप प्रज्जवलित कर डांस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

फरीदाबाद, 11 अक्टूबर। सैक्टर-12 स्थित ओपन थियेटर में एक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सेठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता के मंच का संचालन विवेक एवं दीक्षा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विजेता डांस प्रतिभागियों को कजारिया टाईल्स के डिप्टी मैनेजर अरूण मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़, अन्र्तराष्ट्रीय रौनियार वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एक्टर व मॉडल डा. विध्या गुप्ता, डांस कोरियोग्राफर एवं फिल्म कोर्डिनेटर ममता दिलावरी, महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल, युवा नेता रविन्द्र फौजदार ने ट्रॉफी, नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर आए हुए अतिथियों का स्वागत आयोजक मोनू, पुनीत शर्मा, रक्षा सिंह, राखी सिंह, तबीर, गौरव शर्मा, त्यगी ने बुक्के देकर व शॉल भेंटकर किया।

उपस्थित डांसरों व आए हुए दर्शकों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि इस तरह की डांस प्रतियोगिताओं की वजह से युवाओं को आगे आने का मौका मिलता है। इन्हीं में से कुछ युवा डांसर देश के विभिन्न स्टेजों पर जाकर अपने शहर का नाम रोशन देश-विदेशों में रोशन करते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!