चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार सहित 2 आरोपीयो को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने किया गिरफ्तार, 20000/- नगद बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान द्वारा अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित आरोपियों की धरपकड़ के बारे में दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेंद्र की टीम ने आरोपी रुपेश निवासी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव गोंडा को अवैध हथियार सहित काबू कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी ने एक अन्य चोरी की घटना अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने 19 नम्बर को एनआईटी 5 में जागरण कार्यक्रम में मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना पर एनआईटी थाना में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपी रूपेश ने चोरी के मंगलसूत्र को अलीगढ़ में रहने वाले सुनार कृष्ण को बेचा था। आरोपी रूपेश द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आरोपी सुनार को अलीगढ़ के खैर से काबू किया गया है। आरोपी रुपेश ने बताया की मंगलसूत्र को आरोपी कृष्ण सुनार को 20 हजार रुपए में बेच दिया था। आरोपी चोर रुपेश से 5000 रुपए तथा आरोपी कृष्ण सुनार जिसने मंगलसूत्र को गलाकर एक अन्य जेवर बना कर बेच दिया से 15 हजार रुपए बरामद किए गए है।

आपको बता दें कि आरोपी से एक देसी पिस्तौल पहले ही बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियो को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को नीमका जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!