जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाई गई जिला जेल में लोक अदालत

फरीदाबाद, 23 मई। सीजेएम-कम-सचिव ने डीएलएसए कुणाल गर्ग की अध्यक्षता में जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में जिला जेल अधीक्षक जय किशन छिल्लर, जेल विभाग के पैनल अधिवक्ता भी मौजूद रहे। इस लोक अदालत के तहत चोरी और छोटे-मोटे अपराधों के 26 मामले रखे गए। इनमें से 16 मामलों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। इन मामलों से जुड़े 16 विचाराधीन आरोपियों को वहीं हिरासत से रिहा कर दिया गया था।

जेल लोक अदालत में सीजेएम कम सचिव डीएलएसए कुणाल गर्ग, जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर, उप जेल अधीक्षक अनिल कुमार और एस. रामचंद्र, पैनल अधिवक्ता नीना शर्मा, गजेंद्र दीक्षित, उमा चौहान, लिपिक आशा द्विवेदी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!