बाल भवन में जिला स्तरीय राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2022 गृह का शुभारम्भ

फरीदाबाद, 14 अक्टूबर। बाल भवन में जिला स्तरीय राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2022 गृह का रंगारंग शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद के सीईओ सुमन भाखर ने बतौर मुख्य अतिथि किया। जिला बाल कल्याण परिषद, फरीदाबाद द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन मानद महासचिव हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ रंजीता मेहता तथा विक्रम सिंह उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद, फरीदाबाद के कुशल नेतृत्व में बाल भवन फरीदाबाद में जिला स्तर पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता, बाल महोत्सव 2022 की प्रतियोगिताओं के साथ साथ बाल गृह का शुभारंभ किया। बाल महोत्सव 2022 की प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम सरकारी व गैर सरकारी स्कूली बच्चों के लिए 5 दिवसीय रखें गए है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बाल भवन एक ऐसी संस्था है जो बच्चों को उनकी आयु, रूचि एवं योग्यता के अनुसार उनको विविध कलाओं के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध करवाती है। उन्होने बच्चों द्वारा अपने अध्यापको व अभिभावकों द्वारा बताए गए सद्मार्ग पर चलने के लिए आह्वान किया तथा संकल्प लेने को कहा कि कोई बच्चा अपराध की तरफ न बढे व बच्चों को अपनी असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि असफलता से सीख लेते हुए निरन्तर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक हिस्सेदारी करके अपना हुनर का प्रदर्शन करते रहे, तथा जीवन में कामयाबी प्राप्त करते रहें। इस अवसर पर सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी ताकि वे जीवन में सफलता प्राप्त करते रहे और एक दिन कामयाब होकर स्वयं बच्चों को पुरस्कार देने योग्य बनें।

जिला बाल कल्याण अधिकारी एस एल खत्री ने उपस्थित छात्र/छात्राओं व अध्यापको का स्वागत करते हुए उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को इन तरह की प्रतियोगिताओं में बढ चढ कर भाग लेना चाहिए इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा व अवसर मिलते है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आज की राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं की पेंटिंग्स सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल की जाएगी एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे आगे जोनल स्तरीय प्रतियोगिता-2022 में भाग लेगें। जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि 27अक्टूबर 2022 से 29 अक्टूबर 2022 तक पलवल में रखी गई है। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह दिनांक 14 नवम्बर को उपायुक्त महोदय, जिला बाल कल्याण परिषद्, फरीदाबाद विक्रम सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में जिसमें जिले भर के सरकारी व गैर सरकारी 80 स्कूलों के 950 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। तथा बाल महोत्सव की प्रतियोगिता समूह नृत्य चार ग्रुपों में करवाया गया, जिसमे जिले भर की लगभग टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायको की भूमिका वीरभान प्रिंसिपल आई टी आई, बलबगढ़, सुखबीर सिंह दहिया इन्सटेक्टर, मति अंजू तनेजा, इन्सटेक्टर, पवन कुमार इन्सटेक्टर व बाल महोत्सव के अंतर्गत समूह नृत्य प्रतियोगिता में रविंद्र मनचंदा, प्रधानाचार्य सराय ख़्वाजा स्कूल फरीदाबाद, रूप किशोर, मनोज शास्त्री, विनोद कुमार, मोनिका, अंशुल, कमल शर्मा एवं देवेंद्र गोड, ने निभाई। मंच का संचालन उदय चंद लेखाकार, बाल भवन, गीता सिंह एव अंजू यादव आजीवन सदस्य परिषद ने किया। इस अवसर पर श्रीपाल कहराना, चैयरपर्सन सी डब्ल्यू सी, गरिमा सिंह डीसीपीओ, रेखा पांधी, मुनीश पांधी, जय प्रकाश अरोड़ा, अनिल सचदेवा, टूगेदर वी विल फरीदाबाद, रूप सिंह लोधी, सीजू सिल्वेस्टियन, निदेशक कम्प्यूटर सेंटर, तथा मीनू शर्मा, मांगे राम, सुमित शर्मा, समस्त बाल भवन स्टाफ तथा विभिन्न स्कूलो के बच्चें व अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!