फरीदाबाद लॉयर्स चैंबर्स की बहुमंजिला इमारत के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ

फरीदाबाद, 5 दिसंबर। सेक्टर-12 फरीदाबाद लॉयर्स चैंबर्स की बहुमंजिला इमारत के सौंदर्यीकरण के कार्य का प्रदेश के परिवहन मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर फरीदाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान के.पी तेवतिया और महासचिव संदीप पाराशर व जिला परिषद के सदस्य एडवोकेट अनिल पराशर, पूर्व विधायक एडवोकेट योगेश शर्मा तथा राजेश बैंसला सहित फरीदाबाद बार एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी के साथ-साथ वरिष्ठ अधिवक्ता गण भी मौजूद रहे।
बता दें कि सेक्टर-12 लायर्स चेंबर्स बिल्डिंग फरीदाबाद की इमारत का सौंदर्यीकरण प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के निजी कोष की करीब 21 लाख रुपए की ग्रांट से किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने परिवहन मंत्री के बड़े भाई का सेक्टर-12 के बार रूम में पहुंचने पर फूल माला और शॉल भेंट कर स्वागत किया।
बार एसोसिएशन के प्रधान के.पी तेवतिया ने कहा कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने वकीलों के आग्रह पर इस लॉयर्स चैंबर की इमारत के सौंदर्यीकरण के लिए अपने निजी खाते से जो धनराशि दी है उसका सही इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर अधिवक्ता नरेंद्र अत्री, कुंवर दलपत सिंह, रामबीर नाहर, संजय तेवतिया, अजय शर्मा उप महाधिवक्ता पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट, हिमांशु तेवतिया, कुमर दीपू सिंह रावत, राजकुमार शर्मा, तरुण भारद्वाज, आशीष अरोड़ा, सुनील दीक्षित, लक्की सिंगला, कैलाश वशिष्ठ तथा संतराम शर्मा सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।



