2 दिन पहले सारण एरिया में डंडे पीटकर की गई मछली विक्रेता की हत्या के मामले में आरोपी को क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा द्वारा जघन्य अपराधों में अपराधियों की धरपकड़ करने के दिशा निर्देश तथा एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने सारण एरिया में आरोपी द्वारा 17 दिसम्बर की सुबह करीब 4 बजे डंडे से पीट-पीटकर मछली विक्रेता की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सचिन फरीदाबाद के गांव सारन का रहने वाला है। आरोपी की कंप्यूटर लेब की दूकान है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लबगढ़ के सेक्टर-2 से गिरफ्तार किया है। मृतक प्रमोद शाह बिहार के छपरा का रहने वाला है और मच्छी मार्केट में मच्छी बेचने की दूकान लगाता था। मृतक मानसिक तोर पर बीमार चल रहा था जो सुबह उठकर घूमते समय थकान होने पर आरोपी सचिन के घर के दरवाजे पर बैठ गया था। मृतक को आरोपी ने अपने घर के सामने बैठा देख डंडे से पिटाई कर सिर में चोट मार दी थी जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह सुबह करीब 3-4 बजे उसने देखा कि दरवाजे पर एक व्यक्ति बैठा है। आरोपी ने प्रमोद को वहां से जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों की बहस हो गई और प्रमोद आरोपी को गाली देने लगा जिससे तैश में आकर आरोपी ने डंडा उठाकर प्रमोद को मार दिया जो भागते हुए गली में गिर गया जिसको उसके परिजनो द्वारा अस्पताल में दाखिल करा दिया गया जहां इलाज के दौरान प्रमोद की मृत्यु हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना सारण में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में उपयोग डंडा बरामद किया जा चुका है और पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!