नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा पीड़िता की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करके ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को महिला थाना सेंट्रल ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश डीसीपी सेंट्रल मुकेश कुमार मल्होत्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम ने दुष्कर्म तथा ब्लैकमलिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अभय है जो यूपी के फर्रुखाबाद एरिया में स्थित सीडे चकरपुर गांव का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की एसपीआर सोसाइटी में रह रहा था। एक महीने पहले महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने फ्लैट पर बुलाया। युवती जब वाशरूम गई तो आरोपी ने प्लान के तहत युवती को जाल में फसाने की कोशिश की। युवती जब बाहर आई तो आरोपी ने युवती से झूठ कहा कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है और वह इसे इंटरनेट पर वायरल कर देगा। लड़की डर गई और उसने आरोपी से वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई परंतु आरोपी नहीं माना और उसे ब्लैकमेल करके उससे करीब ₹12000 ऐंठ लिए। इसके पश्चात आरोपियों उससे और पैसे मांगने लगा। युवती के पास पैसे नहीं थे तो उसने अपनी मां के सोने के झूमके आरोपी को लाकर दे दिए।

आरोपी का लालच बढ़ता गया और वह युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसपर दबाव बनाने लगा। इस प्रकार आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने कोई फोटो या वीडियो नहीं बनाई वह बस झूठी बात बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था तो पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाने में की जिसके पश्चात पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की धरपकड़ के लिए अनुसंधान अधिकारी एएसआई अंजू और अजय की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसने आरोपी को कल फरीदाबाद के सेक्टर 79 से कड़ी मशक्कत करते हुए काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की उम्र 22 वर्ष है। कुछ समय पहले तक वह प्राइवेट नौकरी करता था परंतु अब उसके पास कोई रोजगार नहीं है। आरोपी की पत्नी के माध्यम से आरोपी की जानकारी युवती के साथ हुई थी। एक दिन जब आरोपी की पत्नी घर पर नहीं थी तो आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करके अपने फ्लैट पर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी के कब्जे से लड़की की मां के झुमके बरामद किए गए और पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!