सभी को पौलिथिन बैग का बहिष्कार करना चाहिए : डा. महेश वैद्य

बल्लमगढ (मनीष शर्मा) : राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय चंदावली, बल्लमगढ में मानव उत्थान मंच एवं फैशन एज प्रा. लि.फरीदाबाद ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। इनके सौजन्य से कपड़े के थैले और पौधे बांटे गए। वहीं पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने पर बल दिया !

पर्यावरण जागरूकता संदेश देते हुए मंच के अध्यक्ष डा. महेश वैद्य ने स्वयं भी पौधरोपण किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि हम सभी को पौलिथिन बैग का बहिष्कार करना चाहिए इनसे बहुत नुकसान होता हैं। हर व्यक्ति को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। बाजार में जाते समय कपड़े का थैला रखने की आदत डालनी होगी तभी बदलाव हो सकेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अध्यापिका वीरवाला, प्रबंधक हरिश पंत, जय शर्मा, संजीव तिवारी आदि लोगों ने अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!