सेक्टर 8 पुलिस ने 5 पेटी अवैध देशी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 8 प्रभारी नवीन कुमार व उनकी टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीपू है जो फरीदाबाद के सीही गांव का रहने वाला है। सेक्टर 8 पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी एरिया में पानी की टंकी के पास अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अवैध शराब सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 5 पेटी अवैध देसी शराब मस्ताना बरामद की गई। आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पैसे कमाने के लालच में आसपास के ठेकों से शराब इकट्ठी करके महंगे दामों पर बेचने की कोशिश कर रहा था परंतु पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी अवैध शराब के तीन चार मुकदमों में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके माननीय अदालत के आदेशानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!