मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को अमृता अस्पताल में सी-20 वर्किंग ग्रुप की इंटरनेशनल कांफ्रेस में होंगे मुख्य अतिथि

फरीदाबाद, 07 अप्रैल। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को अमृता अस्पताल में आयोजित होने वाली सी-20 वर्किंग ग्रुप इंटरनेशनल कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कांफ्रेंस का विषय होलिस्टिक हैल्थ: माईंड, बॉडी एंड हैल्थ रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी शिरकत करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहरलाल प्रात: 11:00 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद वह 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल से वापिस रवाना होंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!