984 ग्राम अफीम सहित दो आरोपियो को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी श्यामवीर सिंह टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में जुबेर और भजन का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद की मानव रचना युनिर्विसटी के पीछे गधा खोर बस्ती के रहने वाले है। आरोपियो को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रो से प्राप्त सूचना से मानव रचना युनिर्विसटी के पास से मोटरसाइकिल पर अफिम ले जाते हुए काबू किया है। आरोपियो की तलाशी लेने पर आरोपियो से 984 ग्राम अफिम बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ थाना सुरजकुण्ड में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी झारखंड के सुखलाल से खरीद कर लाए थे। अफिम कि कीमत लगभग 2.5 लाख रुपए है। पूछताछ के बाद दोनो आरोपियो को अदालत में पेश करके आरोपी जुबेर को जेल भेजा गया तथा आरोपी भजन को मामले में गहनता से पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!