नानक चंद अग्रवाल लगातार तीसरी बार बने वैश्य विकास मंच के प्रधान

फरीदाबाद : पिछले 29 वर्षों से लगातार वैश्य समाज के विकास के लिए कार्य कर रहे वैश्य विकास मंच की आम सभा सेक्टर 17 में आयोजित हुई जिसमें पिछले 2 सालों का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। आगामी वर्ष 2023 से 2025 के लिए सभी की सहमति से नानक चंद अग्रवाल को प्रधान, कैलाश चंद्र अग्रवाल को महासचिव, पवन गोयल को कोषाध्यक्ष, दिनेश मित्तल को मुख्य सलाहकार, संतोष गुप्ता, मुरारीलाल गर्ग को संरक्षक, धर्मवीर गुप्ता, आई.सी. गुप्ता को उपाध्यक्ष, विनेश अग्रवाल को सह सचिव, समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल को प्रचार सचिव व श्यामसुंदर मंगला को ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई।

समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल को प्रचार सचिव

इसके अलावा नरेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शिवकुमार मंगला, मुकेश गर्ग, मदनलाल गोयल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!