चारधाम यात्रा के संबंध में फरीदाबाद पुलिस की एडवाइजरी

– चारधाम यात्रा की टिकट बुकिंग, विशेष तौर पर हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते समय रहे सावधान – डीसीपी मुख्यालय

– आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट- https://www.heliyatra.irctc.co.in/ से ही बुकिंग करें। उपरोक्त वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइटों से रहें सावधान

– साइबर फ्रॉड होने पर 1930 पर करे शिकायत

फरीदाबाद : जैसा की विदित है चार धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है श्रद्धालु यात्रा की तैयारी में है तो वही साइबर ठग श्रद्धालुओं को ठगने के लिए सक्रिय हो चुके हैं। डीसीपी मुख्यालय हेमेन्द्र कुमार मीना ने अपील करते हुए कहा की ,चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु/ तीर्थयात्री किसी भी प्रकार की सर्विस लेने के लिय ऑनलाइन बुकिंग/रजिस्ट्रेशन करते समय सावधान रहें सचेत रहें।

उन्होने बताया की यात्रा 22 अप्रैल से शुरु हो चुकी है। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आपकी सतर्कता और जागरूक होना ही बचाव है। साइबर ठगों ने पिछले यात्रा में देशभर से केदारनाथ आने वाले कई श्रध्दालु/यात्रियों को ठगी के जाल में फंसाया था। श्रध्दालु केदारनाथ के लिए अधिकृत वेबसाइट पर हेलीकॉप्टर बुकिंग फुल होने पर ऐसे में लोग किसी तरह हेली टिकट पाना चाहते हैं। इसके लिए गूगल पर दूसरे विकल्प सर्च किए जाते हैं। जिनमें गूगल पर सर्च करने पर कुछ फर्जी वेबसाइटो सामने आती है। जिसके कारण ऑनलाइन ठग अलग -2 तरीके अपनाकर लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड करते है। जिनमें श्रध्दालु टिकट पाने के लालच में फर्जी वेबसाइटो पर बुकिंग कर लेते है जिससे श्रद्धालुओं को बाद में पता चलता है की उनके साथ ऑनलाइन स्कैम हो गया है। साइबर अपराधी इसी का फायदा उठाकर कुछ ट्रैवल एजेंसियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट – https://www.helicopterticketbooking.in/, https://radheheliservices.online, https://kedarnathticketbooking.co.in/, https://heliyatrairtc.co.in/, https://kedarnathtravel.in/, https://instanthelibooking.in, https://kedarnathticketbooking.in/ , https://kedarnathheliticketbooking.in/ इत्यादि है और जो व्यक्ति चार धाम इत्यादि की बुकिंग या केदारनाथ टिकट प्राइस (मूल्य) को गूगल पर सर्च करते हैं तो इस प्रकार की वेबसाइट सामने आती है। जिन पर आमजन अपनी निजी जानकारी साझा करते है। जिसे साइबर अपराधी आपकी टिकट इत्यादि को कन्फर्म इत्यादि बताकर आपसे अलग -2 बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेते हैं।

साइबर अपराधी इंटरनेट पर अलग विज्ञापन देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। ऐसे में अगर आप यात्रा करने जा रहें है ऑनलाइन स्कैमर्स से सावधान रहें। हेली सेवा बुकिंग/केदारनाथ यात्रा (चार धाम यात्रा) के लिए वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in/ पर क्लिक कर अपनी बुकिंग करे या फिर विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसियों से अपनी यात्रा बुक करें। ध्यान रखें स्कैमर्स ऑनलाइन विज्ञापनों का Google FAKE दुरुपयोग कर सकते है ऐसे में किसी भी व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले कंपनी के बारे में जरूर रिसर्च और कन्फर्म कर लें। इस सम्बन्ध में डीसीपी मुख्यालय ने कहा कि अक्सर चार धाम इत्यादि यात्रा की बुकिंग को लेकर आमजन गूगल पर सीधा सर्च करते हैं साथ ही उत्तराखंड , यूपी , दिल्ली , गोवा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में चारधाम यात्रा और पर्यटन के नाम से हेली टिकट और होटल बुकिंग को लेकर ठगी करते हैं इस प्रकार के साइबर अपराधियों से बचने के लिए खुद को सर्तक व सावधान रखें। साईबर ठगी/ऑनलाइन फ्रॉड होने पर 1930 / 112 पर कॉल कर अभी की वारदात के बारे में रिपोर्ट करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!