भारती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई

फरीदाबाद : डबुआ कालोनी स्थित लेजर वैली पार्क में भारती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ऑल इंडिया इंस्टीटूट ऑफ आयुर्वेदा के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा वृद्ध जनो (सीनियर सिटीजनों) का स्वास्थ्य जांच व निशुल्क औषधी वितरण शिविर लगाया गया। जिसमें 70 बुजुर्गों का पूर्ण स्वास्थ्य जांच व निशुल्क औषधी वितरित की गई।

इस शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, प्रधान मामचंद भड़ाना ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक डॉ धर्मेन्द्र सिंह नांदल ने पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, मामचंद प्रधान, पंडित अवधेश ओझा, निर्वतमान पार्षद मनवीर भड़ाना, भाजपा नेता आदेश यादव का पगड़ी बांधकर, माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर कालोनी, स्लम बस्तियों में लगाना चाहिए ताकि वहां के गरीब, जरूरतमंद ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ ले सकें।
शिविर में ट्रस्ट के संस्थापक डॉ धर्मेन्द्र सिंह नांदल, धारा सिंह नांदल, संत समाज से वीरभद्र नाथ, बल्लभगढ़ प्रधान गोपाल शर्मा, डा. मदनपाल रावत, श्रीमती सरिता नांदल, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन लेजर वेली पार्क के प्रधान हरीकिशन राजौरा, चेयरमैन राकेश खटाना, योग गुरु राजेंद्र रावत, डॉ सी पी नागर, मोहन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कथूरिया, सुरेंद्र सचदेव, महिला विंग प्रधान अलका जिंदल, महिला योग टीचर कमलेश शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।



