हरियाणा के छोरे खेलों में गोल्ड ला रहे हैं सरकार की बेहतर खेल नीति की बदौलत से : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद/ बल्लभगढ़,16 जुलाई। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के छोरे खेलों में गोल्ड मेडल ला रहे हैं सरकार की बेहतर खेल नीति की बदौलत से ही ला रहे हैं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह बात स्थानीय सेक्टर- 3 निवासी राजेंद्र के भतीजे खिलाड़ी पार्थ को अंडर 14 में स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल लेने पर सम्मानित करते हुए कही।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा आज देश में हरियाणा सरकार के बेहतर खेल पॉलिसी की बदौलत ही प्रदेश में खिलाड़ी खेलों में मेडल जीत कर अपना अपने माता- पिता और कुटुंब तथा शैक्षणिक संस्थानों का नाम रोशन विश्व में कर रहे हैं। हरियाणा सरकार भी आजादी के अमृत काल में खिलाड़ियों को खेलों के लिए सुविधा और प्रोत्साहन राशि देकर खिलाड़ियों को प्रमोट कर रही है। तत्पश्चात प्रदेश के म परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा आज अपने पैतृक गांव सदपुरा पहुंचे और भगवान भोलेनाथ मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पूजा अर्चना करते हुए सभी प्रदेश वासियों को शिवरात्रि पर्व की बधाई दी।

इस मौके पर समस्त ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस मौके पर गांव की बुजुर्ग माता और बहनों से आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने गांव की जोहड़ का भी निरीक्षण किया। जहां परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जानकारी दी है कि जल्द ही गांव की इस जोहड़ का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। ताकि जोहड़ का ओवरफ्लो पानी गांव में न घुसे और गांव वालों को कोई परेशानी न आए। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने गांव वासियों से उनकी समस्याओं को भी सुना और बुजुर्ग लोगों से उनका हालचाल जाना।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि गांव की मिट्टी और संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए। इसलिए जब भी समय मिलता है वो गांव पहुंच जाते है। गांव के जय प्रकाश शर्मा ने जानकारी दी है कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा शुरू से ही भक्तिभाव से गांव के सामाजिक कार्यों में सबसे आगे रहे हैं, और गांव में मंदिरों पर होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचते हैं । इस मौके पर उनके बड़े भाई प्रेमचंद शर्मा, लाल चंद शर्मा, बिशन शर्मा, जेपी शर्मा बाबूराम शर्मा, शिवकुमार शर्मा, वीके शर्मा, पीएल शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!