वर्ल्ड रेबीज दिवस पर पशु पालन विभाग ने जागरूकता शिविरों का किया आयोजन : डा. वीरेंद्र सहरावत

फरीदाबाद, 28 सितंबर। अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग, फरीदाबाद द्वारा जागरूकता अभियान व नि शुल्क रेबीज टीकाकरण लगाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी पशु चिकित्सालय में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा विषाणु जनित जानलेवा रेबीज रोग जो कि पशुओं से मनुष्य या इसके विपरीत दोनों तरीके से फैलता है बारे में जागरूक किया गया।

उपनिदेशक पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग डॉ. वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है जिसमें बरती गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए समय रहते टीकाकरण अवश्य कराएं। शिविर के दौरान कुल 560 कुत्तों का निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। साथ ही शिविर में पहुंचे लोगों को रेबीज रोग फैलने के तरीके, रोगी पशुओं के लक्षण, रोग से बचाव के उपाय एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। हर साल लगभग 59,000 लोगों का रेबीज के कारण आकस्मिक निधन होता है। इस वर्ष रेबीज दिवस का शीर्षक “आल फॉर वन, वन हेल्थ फॉर आल” है ! इसके साथ ही सभी पशुपालकों से अनुरोध किया गया कि वह रेबीज रोग की रोकथाम हेतु सभी सजग रहे और अपने पशुओं का नियमित समय पर टीकाकरण कराएं ताकि इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकेइस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सचिन धनकड़ धनकड़, डॉ. विकास मलिक, डॉ. रघुराज, डॉ तरूणा, सुखविंदर, रंजीत, विकास सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!