क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने शराब तस्करी करने वाले आरोपी के घर से करीब 1लाख 62 हजार की 90 पेटी अवैध देशी शराब सहित किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आरोपी पर पहले भी अवैध शराब तस्करी के 5, नशा तस्करी के 5, लडाई- झगडे के 3 तथा अवैध हथियार का 1 मामला दर्ज है।

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्ग दर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच उंचा गांव प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनोद आर्य नगर बल्लबगढ़ का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच को अपने गुप्त सूत्रों से आरोपी विनोद के द्वारा भारी मात्रा में अपने घर पर शराब छुपा रखी है। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के घर पर रेड की गई आरोपी से मौके पर 90 पेटी अवैध देशी शराब मार्का मस्ताना बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर बल्लबगढ़ में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पूर्व में 5 अवैध शराब तस्करी के, 5 अवैध नशा तस्करी के,3 लडाई- झगडे के तथा 1 अवैध हथियार का मामला दर्ज है ये सभी मामले शहर व सदर में दर्ज है। आरोपी से पूछताछ में अन्य आरोपियो का खुलासा हुआ है। पूछताछ के बाद आरोपी के अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!