फीस बढ़ोतरी के खिलाफ जेएनयू के छात्रों का प्रदर्शन जारी

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 14 दिसंबर। फीस बढ़ोतरी के खिलाफ जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन पिछले कई दिनों से निरंतर जारी है! अभी तक फीस बढ़ोतरी के मामले में छात्रों को कोई राहत नहीं दी गई! इस मामले में जब छात्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से दखल की मांग करने राष्ट्रपति भवन जा रहे थे तो पुलिस के द्वारा छात्रों पर जबरदस्त लॉठीचार्ज किया गया! छात्रों ने अब विरोधस्वरूप सेमेस्टर परीक्षा का भी बहिष्कार कर दिया है! कुछ शिक्षकों की तरफ से छात्रों पर आरोप लगाया गया कि परीक्षाओं को छात्रों ने जबरन रोका है परंतु छात्रों ने इन आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया व कहा कि किसी भी परीक्षा के संचालन में कोई बाधा नहीं पहुंचाई गई बल्कि छात्र फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन के कारण परीक्षा देने ही नहीं गये!
दूसरी तरफ मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेएनयू प्रशासन व छात्रसंघ से बातचीत के बाद फैसला किया कि अगले आदेश तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग उपयोगिता शुल्क जिसमें बिजली व पानी का बिल प्रति महीने का शामिल है और छात्रावास की बढ़ाई हुई फीस वापस करेगा! जेएनयू प्रशासन को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत छात्रों से बातचीत करने के लिए भी कहा गया है! जेएनयू प्रशासन को आदेश के तहत कहा गया कि सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए छात्रों को दो हफ़्ते की छूट दी जाये!



