ज्ञानचन्द आहूजा के निधन से पंजाबी समाज व कांग्रेस पार्टी को गहरा आघात : सुभाष बत्तरा

फरीदाबाद : सुभाष बत्तरा पूर्व ग्रहमंत्री हरियाणा ने ज्ञानचन्द आहूजा के घर जाकर परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि ज्ञानचन्द आहूजा के निधन से पंजाबी समाज व कांग्रेस पार्टी को भारी आघात लगा है उनके स्थान को भर पाना असम्भव है। उन्होने कहा कि ज्ञानचन्द आहूजा ने अपना सारा जीवन कांग्रेस पार्टी की सेवा में बिताया है और पंजाबी समाज के हकों की लड़ाई भी लगातार लड़ते रहे हैं इसलिये उनके योगदान का पंजाबी समाज हमेशा ऋृणी रहेगा। उन्होने कहा कि पंजाबी समाज की लड़ाई जो आहूजा जी लड़ रहे थे उनको हम जारी रखेगें। सुभाष बत्तरा ने कहा कि उनके निधन से उनको बहूत आघात लगा है क्योंकि वह मेरे कई वर्षो के साथी थे। उन्होने ज्ञानचन्द आहूजा को पंजाबी रत्न बताया।

उनके साथ गये पंजाबी समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि ज्ञानचन्द आहूजा जी ने मेरे साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर पंजाबी समाज की लड़ाई लड़ी है और उन्होंने जो सपने पंजाबी समाज के लिये देखे थे उनको हम मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अपना पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित करने वाले स्व. ज्ञानचन्द आहूजा को कांग्रेस पार्टी द्वारा संच्ची श्रदांजली तभी होगी जब कांग्रेस पार्टी उनका सपना पूरा करे और उनका सपना था कि फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष पंजाबी होना चाहिये तथा कांग्रेस पार्टी फरीदाबाद से दो सीटें पंजाबी समाज को दे अगर कांग्रेस पार्टी ज्ञानचन्द आहूजा का ऋृण चुकाना चाहती है तो उनको सच्ची श्रंदाजली उनकी दोनों माँगो को पूरा करके दे नहीं तो फरीदाबाद का पंजाबी समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!