नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट एवं लॉयर्स जस्टिस फॉर्म के सहयोग से श्री राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर कंबल वितरण एवं भंडारे प्रसाद का किया गया आयोजन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट एवं लॉयर्स जस्टिस फॉर्म के सहयोग से श्री राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर कंबल वितरण एवं भंडारे प्रसाद का आयोजन बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के दो नंबर बी ब्लॉक में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बडख़ल क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद प्रोफेसर एमपी सिंह द्वारा की गई ।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक दशरथ चौरसिया ने आए हुए मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का पटका पहनाकर व स्मृति भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने बताया कि भगवान श्रीराम ने सिखाया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जरूरतमंदों को गर्म वस्त्रों का वितरण करना बहुत ही पुण्य का कार्य है।

नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा व वरिष्ठ एडवोकेट संदीप सेठी ने बताया कि एक-दूसरे की मदद करना समाज को राम का चरित्र सिखाता है। लॉयर्स जस्टिस फॉर्म के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश खटाना व विकास वर्मा ने बताया कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस ठंड के मौसम में कम्बलों का जरूरतमंद लोगों को वितरण करना ईश्वर की सेवा करने के बराबर है।

कार्यक्रम के आयोजक दशरथ चौरसिया ने बताया कि बुजुर्गों की प्रेरणा से सेवा कार्यों में हम सबको लगे रहना चाहिए, जिससे समाज और देश हित में जो भी कार्यक्रम हम कर सकते हैं या जरूरतमंदों की सेवा करते रहना चाहिए यही असली ईश्वर की उपासना है।

इस अवसर पर प्रे फॉर इंडिया के अध्यक्ष अशोक जॉर्ज ,आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलजीत कौशिक, पूर्व उप डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला, कांग्रेस युवा नेता भारत अरोड़ा, सुरजीत नागर, रोहित भाटिया अरुण मिश्रा, भाजपा नेता कविंद्र चौधरी, राजवती, अनुराधा भारद्वाज, भोलानाथ मिश्रा, एडवोकेट दीपक गेरा, निलेश झा, किशोरी लाल जांगिड़, संजय जैन, संजय श्रीवास्तव, हितेश कथूरिया, हरीश चौरसिया, शैलेश चौरसिया, बाबूलाल चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया, रामपाल चौरसिया, चंद्रिका चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



