पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में स्वतंत्र, निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण मत अधिकार का प्रयोग करने की डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने दिलाई शपथ

साथ ही फरीदाबाद पुलिस के सभी कार्यालयों व थाना, चौकी के पुलिसकर्मियों ने मतअधिकार प्रयोग करने की ली शपथ

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : पुलिस आयुक्त कार्यालय के पुलिसकर्मीयों को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के द्वारा अपने मताधिकार का निर्भिक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में मतदान लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता मतदान करके अपने पंसद की प्रत्याशी /सरकार चुनने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते पुलिस कर्मचारियों को भी अपने मताधिकार का निर्भिक व निष्पक्ष होकर प्रयोग करने का पूरा अधिकार है। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य और जिला प्रशासन/ निर्वाचन अधिकारी की तरफ से चलाए गए स्वीप अभियान के तहत आज स्वतंत्र, निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण मतअधिकार प्रयोग करने की शपथ ली है।

डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने पुलिसकर्मीयों को शपथ दिलाई गई कि “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।” शपथ पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में दिलाई गई। इस शपथ के दौरान पुलिस आयुक्त कार्यालय सभी शाखाओं के इंचार्ज व उनके अधिनस्थ कार्यरत कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!