राष्ट्रवाद की चाशनी में घोटालों की मूसलाधार बारिश

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 11 जनवरी। हरियाणा प्रदेश में भ्रष्टाचार व घोटाले इस भाजपा सरकार में चरम सीमा पर है! बिन खर्ची बिन पर्ची की सरकार का नारा देने वाली भाजपा के नेता दब कर घोटाले व लूट खसोट कर रहे है चाहे वो नगर पार्षद,जिला पार्षद या विधायक और सांसद हो! सरकारी अधिकारी तो मुख्यमंत्री खट्टर काडर दिखा कर रिश्वत दोगुनी लेते हैं! कौन कहता है कि हरियाणा में रिश्वत कम हुई? जब कि पहले से रिश्वत के रेट अब काफी ज्यादा हो गये हैं! किसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने जब कोई जाता है तो तहसीलदार व अन्य अधिकारी भूखे भेडिय़े की तरह मकान की रजिस्ट्री करवाने वाले पर टूट पड़ते हैं! रजिस्ट्री चाहे ऑनलाइन कर दी हो परंतु रिश्वत लेने वाले व घोटाला करने वाले ऑनलाइन व आईटी पर आधारित सरकारी सेवाओं में भी चोरी का रास्ता निकाल चुके हैं! इन घोटालों में भाजपा के निचले स्तर के कार्यकर्ता, नगर पार्षद व विधायक दब के पैसा कमा रहे हैं! भाजपा व आरएसएस के राष्ट्रवादी नेता इस वक्त घोटालों की चाशनी में लिपट कर मालोमाल हो रहे हैं! जब कि आम साधारण जनता को नोटबंदी व जीएसटी जैसे बड़े घोटाले कर के कंगाल कर दिया गया और इन घोटालों में भी भाजपा नेताओं ने पैसे कमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी!
तथ्यों व सबूतों के आधार पर यदि हम बात करें तो प्रदेश की भाजपा सरकार में हो रही घोटालों की बारिश के बारे में तो सब से पहले अभी हाल ही में हुए धान घोटाले का जिक्र करते हैं! प्रदेश की 1304 में से 1207 चावल मिलों में धान खरीद को ले कर एक बड़ा घोटाला हुआ है और यह घोटाला लगभग 90 करोड़ रूपये का है! धान के स्टॉक का फिजिकल वेरिफिकेशन करवाने के बाद यह घोटाला सामने आया! अगर अब बात करें गुरुग्राम नगर निगम के घोटालों की तो यहां पर तो पिछले पांच वर्षों से लगातार घोटालों की जम कर बारिश हो रही हैं! भारत में कभी चारा घोटाला हुआ था! गुरुग्राम में तो अब कूड़ा घोटाला एक महा घोटाले की शक्ल ले चुका है! आजकल कूड़े कर्कट व सफाई के नाम पर तथा सोंदर्यकरण के नाम पर जम कर घोटाले किये जा रहे हैं! गुरुग्राम नगर निगम के ग्रीन बेल्ट घोटाले में एक जेई को निलंबित किया गया! गुरुग्राम फरीदाबाद रोड़ से सटी लगभग एक किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट पर सोंदर्यकरण के काम के लिए नगर निगम के अधिकारीयों ने बिना काम किये अक्टूबर 2018 में 35 लाख रूपये का भुगतान कर दिया! इस मामले में एक्सईएन और एसडीओ तथा सेक्शन आफिसर को नोटिस जारी किया गया! प्रदेश के अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को दिये जाने वाली छात्रवृति का लगभग 43 करोड़ रूपये का घोटाला सामने आया है! इन छात्रों को पिछले तीन सालों से छात्रवृति नहीं दी जा रही! इस छात्रवृति के पैसे नेताओं से मिलीभगत कर के अफसर डकार गये! एससी-बीसी वेलफेयर विभाग के 12 अफसर व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई!
अब बात करें जीएसटी घोटाले की तो फरीदाबाद में 41 फर्जी फर्मों का खुलासा हुआ और हिसार व गुरुग्राम में भी फर्जी फर्मों व जीएसटी के घोटाले के मामले में कई अफसरों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किये गये! प्रदेश में एक घोटाला बड़ा अजीबोगरीब हुआ! वह यह है कि कैंसर के रोग से मरने वाले लोगों का बीमा कंपनियों से लाभ लेने के लिए दुर्घटना दिखा कर करोड़ों रूपये का बीमा घोटाला किया गया! इसमें कई डॉक्टर व अन्य कई लोग गिरफ़्तार किये गये! गुरुग्राम की एक कोर्ट ने हरियाणा सरकार व केंद्रीय सरकार के खिलाफ वाहनों के रजिस्ट्रेशन में घोटाला व एक्टिवा और मर्सडीज की खरीददारी के वक्त लोगों से ज्यादा पैसे लेने व कागजों में कम पैसे दिखाने के कारण हुए टैक्स घोटाले के मामले में केस दर्ज करके समन जारी किये!
एक घोटाला भिवानी के डाडम गावं की माइनिंग जोन में अवैध खनन के मामले में लगभग 5000 करोड़ रूपये का सामने आया है! इस खनन घोटाले की प्रदेश में पिछले दिनों काफी चर्चा हुई है! हरियाणा रोडवेज में पिछले दिनों हुई हड़ताल के समय वैकल्पिक रूप में छपवाई गई 45 लाख रूपये की टिकटों का घोटाला व 510 बसों के टेंडर में लगभग 80 से 90 करोड़ रूपये की वित्तीय हेराफेरी सामने आई है! प्रदेश के नारायणगढ़ हल्के में बिजली विभाग के आला अधिकारीयों द्वारा किराये की गाडिय़ों के टेंडर में किया गया जबरदस्त गोलमाल सामने आया है! प्रदेश की भाजपा सरकार के चलते कई हजार करोड़ रूपये का बिजली मीटर घोटाला भी हुआ है और गीता महोत्सव के पर्व के उपलक्ष्य में एक गीता घोटाला भी हुआ है! इन सब घोटालों की इस लंबी सूची को देखते हुए लगता है कि भाजपा अब महाघोटालों की पार्टी हो चुकी है और भाजपा के नेता जनता को गुमराह करने के लिए ही बिन खर्ची बिन पर्ची का नारा व ना खाऊंगा ना खाने दूंगा का नारा लगाते हैं जब कि इन नारों के पीछे महाघोटालों की एक बड़ी दुनिया छुपी हुई है! पारदर्शिता का दावा करने वाली भाजपा सरकार के हर दफ्तर में भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद का जबरदस्त बोलबाला है!



