मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया

फरीदाबाद, 14 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर स्थानीय डीसी कालोनी के निवासी मेहताब सिंह राणा, जतिन शर्मा, अजय कुमार सिंधु, उमराव सिंह एवं तहसीलदार विजेंद्र सिंह राणा के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारियों, तहसीलदारों एवं अन्य अधिकारियों ने भंडारे के प्रसाद का आनंद लिया। इस मौके पर मेहताब सिंह राणा तथा तहसीलदार विजेंद्र सिंह राणा के अनुसार हमारे देश में हर साल मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के उत्तरायण होने की खुशी में बहुत ही उमंग व उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विशेष विधान है। एक वर्ष में 12 संक्रांतियां होती हंै जिसमें छह संक्रांतियां उत्तरायण की और छह दक्षिणायन की कहलाती हैं। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति से देवताओं का दिन आरंभ होता है जोकि आषाढ़ मास तक रहता है। इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है।  कार्यक्रम में सुमित, पुनीत, शिवम, गणेश,  रोहन, शिखा, राजेश, समीर, आरती, सुमन, रजनी, रश्मि, ममता, निधि, सुमन एवं मंजू का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!