छांयसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन

फरीदाबाद : एम्स नई दिल्ली के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छांयसा में एक सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न सिर्फ पुरुषों ने बल्कि महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और रक्तदान किया। इस शिविर में 120 से अधिक स्वयंसेवक आये और सभी लोगो को अपने घरों या आस-पास के क्षेत्रों में लगाने के लिए एक पौधा प्रदान किया गया। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. हर्षल साल्वे ने बताया कि लोगों को पौधे उपहार में देने की पहल लोगों को प्रकृति की देखभाल करने के लिए प्रेरित करेंगी और इससे पर्यावरणीय समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। आरडीए एम्स के प्रतिनिधि डॉ प्रकल्प ने कहा कि एक व्यक्ति रक्तदान करके कई जिंदगियां बचा सकता है क्योंकि सर्जरी, एनीमिया, कैंसर आदि में इसकी आवश्यकता होती है।

ब्लड बैंक विभाग के डॉ. अंकित ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर 3-4 महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है और इससे कोई कमजोरी नहीं आती है क्योंकि शरीर कुछ ही घंटों में इससे उबर जाता है । इस शिविर को पीएचसी छांयसा का संपूर्ण स्टाफ और रेजिडेंट डॉक्टर गायत्री, डॉ. हरीश, डॉ. सत्या के माध्यम से सफल बनाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छांयसा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित चंद्र ने बताया की ई-रक्तकोष की सरकारी वेबसाइट के माध्यम से लोग अपने आस-पास के क्षेत्रों में होने वाले रक्तदान शिविरों बारे में जान सकते है और इसके माध्यम से रक्त दाताओं के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं । यह वेबसाइट नजदीकी रक्त बैंकों में रक्त की उपलब्धता देखने में भी मदद करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!