वाहन चोरी के मामले में आरोपी को अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार, इको कार बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशु उर्फ बाऊ गांव हाथियाका मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने माननीय अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान बताया कि इको गाडी को आरोपी ने पल्ला पंचशील कॉलोनी इस्माईल पुर पल्ला से चोरी किया था। आरोपी ने इको को बल्लबगढ़ दशहरा ग्राउंड पार्किंग में खडा किया हुआ था। इको कार को आरोपी द्वारा बरामद कराया गया। आरोपी पर पूर्व में भी चोरी व अवैध हथियार के 4 मामले दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!