जीवा पब्लिक स्कूल में परंपरागत ढंग से मनाई गई बसंत पंचमी

फरीदाबाद। सैक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का त्योहार पूर्ण भक्ति एवं श्रद्घा के साथ मनाया गया। विद्यालय में इस अवसर पर छात्रों एवं अध्यापकों ने मिलकर सरस्वती वंदना की एवं वंदना के भाव को समझा। विद्या की देवी माता सरस्वती का महत्व हमारे भारत वर्ष में बहुत अधिक है। माता सरस्वती ज्ञान, बुद्घि व कला की देवी मानी जाती है अत: शिक्षण संस्थानों में इस दिन की पूजा का विशेष महत्व है। जीवा पब्लिक स्कूल की यह विशेषता है कि यहाँ प्रत्येक पर्व पूर्ण श्रद्घा एवं परंपरागत ढंग से मनाई जाती है, इसका मुख्य उद्ïदेश्य यह है कि छात्र अपने संस्कारों के विषय में जाने तथा प्रत्येक पर्व के महत्व एवं उसकी विशेषता के विषय में जाने।
विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी व अध्यापिकाओं के साथ मिलकर संस्कृत के श्लोको के साथ सरस्वती वंदना की एवं इन संस्कृत श्लोकों के भाव को समझा व विद्या अर्जन की आवश्यकता अनिवार्यता के विषय में जाना। इसके अलावा विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान, प्रशासनिका मुक्ता सचदेव व प्रधानाचार्या देविना निगम ने भी माता सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की व प्रसाद वितरित किया। सभी ने परंपरागत ढंग से पीले कपड़े वस्त्र पहने व बसंत के आगमन का स्वागत किया। यह त्योहार बसंत के आगमन का भी संकेत है, इस दिन के बसंत प्रारंभ हो जाता है एवं प्रकृति के नए परिवर्तन का शुभ संदेश देता है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान एवं उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान ने बसंत पंचमी के अवसर पर सभी छात्रों एवं अध्यापिकाओं को शुभ संदेश दिया व प्रधानाचार्या देविना निगम ने भी इस अवसर पर सभी छात्रों एवं अध्यापिकाओं को संदेश दिया।



