पन्हैड़ा कलां में दीप प्रज्वलन कर हुआ सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

बल्लभगढ़ : पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वावधान में बल्लभगढ़ के पन्हैड़ा कलां गांव के परशुराम भवन (ब्राह्मण चौपाल) पर सात दिवसीय योग चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारम्भ किया गया। दीप प्रज्वलन योगाचार्य जयपाल शास्त्री, अत्री जी महाराज व रघु शास्त्री सहित युवा टीम द्वारा किया किया गया।

शिविर के मुख्य योग प्रशिक्षक योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने योग का प्रशिक्षण देते हुए योगासन, प्राणायाम यौगिक जॉगिंग, तालीवादन, हास्यासन का प्रशिक्षण दिया व योग करते समय ध्यान रहने योग्य बातें बताई। प्रशिक्षण में अनिल कपूर का सहयोग मिला। योग शिविर का आयोजन 10 से 16 मार्च तक निरंतर जारी रहेगा।

योग शिविर में रघु शास्त्री, राजीव, कर्मवीर, महेश शर्मा, वीरेन्द्र, लक्ष्मीकान्त, राहुल, दीपक, सुरेश, रामकुमार मैम्बर, मास्टर भवीचन्द, चेतन, निखिल वत्स, डैविड़, दक्ष, यशस्वी, तनुज, मनोज, यश आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!