देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार
आरोपी पर पूर्व में अवैध हथियार, चोरी व NDPS एक्ट के मामले है दर्ज

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी सौरव को देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सौरव वासी कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-8 का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम 11 मार्च को गस्त पर थी गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी को नियर डिस्पोजल टैंक प्रतापगढ जीवन नगर गाँव गौच्छी से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टे को आगरा बस स्टैंड से किसी अंजान व्यक्ति से 6000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।



