टेलिग्राम टास्क के बहाने 5,28,267/- रू की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लभगढ़ में तिगांव, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जिसे 6 अप्रैल को ठगों द्वारा एक टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। जहां उसे कुछ पैड टास्क करने के लिए दिए गये। जिसके लिए उसने 15,000/-रू निवेश किए। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो ठगों द्वारा उससे पैसे निकालने के लिए और पैसों की मांग की गई। जिसके बाद ठगों ने पैसे निकालने के लिए विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से शिकायतकर्ता से कुल 5,28,167/-रू ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुर वासी नई बस्ती खरखडी, हरिद्वार व महिला आरोपी वंदना वासी शनिदेव मंदिर कॉलोनी, पीपली, कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी अंकुर खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। आगामी पुछताछ में सामने आया कि अंकुर ने खाता अपनी मामी वंदना को दिया था, जो इस खाता को खुद ऑपरेट करती थी। अधिक पुछताछ के लिए आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमाड़ पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!