क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर की थी 1,17,498/-रू की ठगी
साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लभगढ में सेक्टर-3 वासी व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें बताया कि उसने पंकज साहू की एक ट्रेडिंग मास्टर क्लास को ज्वाइन किया, जहां से शिकायतकर्ता को उसके टेलीग्राम चैनल के बारे में पता चला। जिस पर उसने टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन कर लिया। ग्रुप पर उसने 50% लाभ कमाने का एक प्रस्ताव देखा। इसके बाद शिकायतकर्ता से ठगो ने व्हाट्सएप के माध्यम से सम्पर्क किया। फिर उन्होंने एक सप्ताह तक उसका ट्रेडिंग खाता का प्रयोग कर बताएं अनुसार लाभ दिया, जिस पर शिकायतकर्ता को उन पर विश्वास हो गया। कुछ समय बाद उसे इसमें नुकसान हुआ, जिस पर ठगो ने उसको क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने के बारे में सुझाव दिया। जिस पर शिकायतकर्ता ने विश्वास में आकर 25 हजार रूपये का निवेश किया और ठगों ने उसे 1,75,000/-रू का लाभ होने की बात कही। ठगों ने पैसे निकालने के लिए GST, कमीशन शुल्क व निकासी शुल्क के रूप में शिकायतकर्ता से 38,499/-रू, 43,999/-रू व 43,999/-रू और ले लिये लेकिन इसके बाद भी शिकायतकर्ता को कोई पैसा वापिस नही दिया गया। इस प्रकार कुल 1,17,498/-रू की ठगी हुई। जिस पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम मीणा वासी गांव चतरपुरा, टोंक, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप पर चैट करके लोगों को निवेश कर मोटे लाभ का लालच देता था और उनको झांसे में लेकर खातों में पैसे डलवाता था। आरोपी से एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है जिसमें वह व्हाट्सएप चलाता था।
आरोपी को पुछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



