शेयर मार्केट में निवेश करवाने के बहाने 16,35,886/- रुपये की ठगी

साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना NIT में सेक्टर-55, फरीदाबाद वासी ने एक शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई, जिसने विप्रो, मुम्बई में काम करने का दावा किया था। जिसने उसको शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने के लिए बातों मे लिया। जिसके बाद उसने प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड कर निवेश शुरू करने को कहा। शिकायतकर्ता ने एप डाउलोड कर उस पर निवेश करना शुरू किया, जिसके बाद जब उसने पैसे निकालने चाहे तो निकासी से पहले लाभ शुल्क, क्रेडिट स्कोर समस्या, खाता फ्रिज होने आदी का डर दिखा कर उससे कुल 16,35,886/- रुपये ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना NIT ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश वर्मा वासी संगम विहार, अलीगढ उत्तरप्रदेश हाल नीलकंठ कॉलोनी, अलीगढ, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी 10th है तथा मामले में खाताधारक है। जिसके खाता में ठगी के 10,29,000/-रू आये थे। आरोपी को माननीय अदालत में पेशकर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!