SPC कैडेट्स ने किया थाना सराय ख्वाजा का शैक्षणिक दौरा, पुलिस कार्यप्रणाली की मिली जीवंत जानकारी

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के निर्देशानुसार फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक टीम ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय ख्वाजा के SPC कैडेट्स का थाना सराय ख्वाजा में शैक्षणिक दौरा कराया गया।

इस अवसर पर कैडेट्स को थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, शिकायतकर्ता से संवाद की प्रणाली एवं प्राथमिक जाँच की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। थाने में मौजूद हवालात का भी निरीक्षण कराया गया, जहाँ उन्हें बंदियों के रख-रखाव की व्यवस्था से अवगत कराया गया।

कैडेट्स को पुलिस की संचार प्रणाली, सी.सी.टी.एन.एस. निगरानी नेटवर्क तथा अन्य तकनीकी उपकरणों की कार्यप्रणाली के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, मुलजिम की गिरफ्तारी, डेली डायरी, और गश्त व्यवस्था सहित अन्य पुलिसिंग संबंधी कार्यों की भी व्यवहारिक जानकारी दी गई।

थाना प्रबंधक द्वारा कैडेट्स के प्रश्नों का उत्तर भी उत्साहपूर्वक दिया गया, जिससे उनके अंदर पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास, जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।

यह शैक्षणिक दौरा SPC कैडेट्स के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव रहा, जिसने उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!