स्वर्ण पंख प्रशिक्षण कैम्प का समापन

फरीदाबाद : भारत स्काउट्स एंड गाइड्स फरीदाबाद के तत्वावधान में डी पी एस जी फरीदाबाद में स्काउट्स एंड गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण और तृतीय सोपान, चतुर्थ चरण, स्वर्ण पंख प्रशिक्षण कैम्प का समापन सर्वधर्म प्रार्थना उधमसिंह अधाना सैनिक स्कूल के डायरेक्टर और डी पी एस जी की प्रधानाचार्य के कर कमलों से ज्योत जलाकर करवाया गया। ऊधम सिंह ने कैम्प का निरीक्षण कर अपनी खुशी प्रकट की और कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन के साथ जुड़ना गौरव की बात है इनकी तीन प्रतिज्ञा ईश्वर के प्रति कर्तव्य, दूसरो के प्रति कर्तव्य, अपने प्रति कर्तव्य के द्वारा बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने में समर्थ हैं।

डी पी एस जी की प्रधानाचार्या माया विजयन ने सभी को शुभ आशीष दिया और कहा कि प्रशिक्षणार्थी यहाँ से जो सीख कर जा रहे हो उसे अपने जीवन में उतारें और अच्छे नागरिक बनें। स्काउटिंग से जुड़ो और दूसरो को भी जोड़ो । सरोज बाला डी ओ सी ने कहा मेरी टीम के हर सदस्य ने अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई। स्टेट से आए योगेन्द्र डी ओ सी पलवल, देशराज डी ओ सी प्रधानाचार्य कुरुक्षेत्र, शशि बाला, मोनिका का बहुत बहुत धन्यवाद ।

प्रशिक्षण कार्य में लगे मणि राम कौशल डीटीसी , देवेंद्र डी ओ सी कब , विजय स्काउट मास्टर , तिलक राज स्काउट मास्टर , वीरेंद्र सिंह स्काउट मास्टर ,विजय यादव ,सोनिया एच डब्लू बी बुलबुल , ओयम प्री एच डब्लू बी,सीमा एडवांस ने प्रशिक्षण दे कर कैम्प को सफल बनाया ।सर्विस रोवर्स अमन , आदित्य , रामानंद , अरविंद , मिलिंद और रेजर काजल ने कैम्प को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!