फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, 5.71 ग्राम स्मैक सहित आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा DLF की टीम ने एक आरोपी को 5.71 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा DLF की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए भुरी(30) वासी नेहरु कॉलोनी फरीदाबाद को NIT-3 फरीदाबाद से 5.71 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भुरी फरीदाबाद में ही किसी व्यक्ति के लिए स्मैक बेचने के लिए काम करता था। जिसकी तलाश क्राईम ब्रांच टीम द्वारा की जा रही है।

आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!