faridabad crime गांव सिही में हुई हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की कार्रवाई

faridabad crime : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, 17 अक्टूबर को गांव सिही में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि देशराज वासी गांव धमेडा जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश ने पुलिस चौकी सेक्टर 8 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका लडका अनुज 16 अक्टूबर को घर से मोटरसाइकिल पर अलीगढ जाने के लिये निकला था परंतू 17 अक्टूबर को पता चला कि उसके बेटा अनुज मृत अवस्था मे गाँव सिही फरिदाबाद एरिया में मिला है, जिसके शरीर पर चोट के निशान है। जिस संबंध में थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने तकनीकी सहायता व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुलदीप(43) वासी गांव सिही फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक अनुज ने आरोपी के मकान में एक कमरा किराये पर ले रखा था, जहां पर वह कभी-कभी आता जाता था। मृतक अनुज, आरोपी के परिवार की महिलाओं पर बदनीयत रखता था, जिस पर आरोपी ने अनुज को कमरे में ही लकडी से पीटा, जिसमें अनुज घायल हो गया तथा मौका पाकर वहां से भाग गया। शरीर पर लगी चोटो के कारण अनुज की मृत्यु हो गई और उसका शव गांव सिही के पास पाया गया।

आरोपी कुलदीप प्राइवेट वेटनरी डॉक्टर है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!