आरडब्ल्यूए चुनाव में दीपक यादव पैनल ने भारी मतों से जीत हासिल की

फरीदाबाद, 9 फरवरी (मनीष शर्मा)। फरीदाबाद सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पॉकेट (1380 से 1891A) आरडब्ल्यूए के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी मुकेश खण्डेलवाल, शिव कुमार हलदकार और एडहॉक कमेटी से योगेश दत्त, मुकेश लोहान, बीके मिश्रा, दीपक शर्मा ने चुनाव संपन्न करवायए।

इन चुनाव में कुल 838 मतों में से 670 मत डाले गए। जिसमें दीपक यादव पैनल ने राज मेहता पैनल से जीत हासिल की।
दीपक यादव को 440, महासचिव सतीश भारद्वाज को 439 और कोषाध्यक्ष स्वपन घोष को 444 वोट मिले।

वहीं राज मेहता को 221 मत, सुधीर पांडा को महासचिव पद के लिए 211 तथा हेमा जोशी को कोषाध्यक्ष पद के लिए 210 वोट मिले। जिसमें दीपक यादव पैनल ने राज मेहता पैनल से जीत हासिल की।

अपनी जीत पर दीपक यादव ने शासन व प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ चुनाव अधिकारियों व सर्वसमाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो पाकेट वासियों से वायदे किए है। जिनमें क्रमश: पार्कों का सौन्दर्यीकरण, पाकेट की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट की प्रॉपर व्यवस्था, स्कूल व पार्कों में स्वच्छता अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम करवाएगें।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सुपुत्र एवं नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर रहे देवेन्द्र चौधरी, वार्ड-30 के पार्षद अनिल नागर व सैक्टरवासियों ने नवनिर्वाचित प्रधान दीपक यादव पैनल को लड्डू खिलाकर बधाई दी। श्री यादव पैनल ने इस अवसर पर सभी लोगों को आभार जतायाऔर सभी के साथ मिलजुल कर काम करने के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!