जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय सैक्टर 9 पर संपन्न हुई

जिला संगठन बनने के बाद यह पहली बैठक थी, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की

फरीदाबाद : जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय सैक्टर 9 पर संपन्न हुई। जिला संगठन बनने के बाद यह पहली बैठक थी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हरियाणा मामलों के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने शिरक़त की।

बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर व जिला पदाधिकारीयों को कार्य बांटने को लेकर चर्चा की गई। वहीं अग्रणी संगठन को भी मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया गया। पार्टी द्वारा दी गई सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी के बारे में प्रभारी बघेल ने बताया कि 12 साल बाद कांग्रेस का संगठन बना है आपको जो जिम्मेदारी मिली है बड़ी महत्वपूर्ण है आप कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और भाजपा गुगी बहरी सरकार जनविरोधी नीतियों को लोगों को अवगत कराएं और वहीं कांग्रेस की पिछले 10 सालों की सरकार रही उसमें और आज की सरकार में अंतर बताएं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है और आप पार्टी की वो ताकत है जो सरकार बनाते है इसलिए हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक से चर्चा की और कहां की जल्द ही आप सभी जिला पदाधिकारी को ब्लॉक व वार्ड प्रभारी बनाए। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों को भी प्रभावशाली बनाएं और पदाधिकारी की जिम्मेदारी देकर महीने में समीक्षा बैठक भी करें।

जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक कौशिक ने जिला कार्यकर्ता की तरफ से प्रभारी को आश्वासित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ भाजपा की जन विरोध नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

इस अवसर पर रेनू चौहान, वेदप्रकाश यादव, अनिल शर्मा, तिलक, अशोक रावल, डॉ सौरभ शर्मा, वीरेंद्र चंदीला, मुकेश डागर, बिजेंद्र त्रिपाठी, बाबूलाल, रवि, नरेश कुमार शर्मा, सरला भामोत्रा, पम्मी मान, सुनीता फागना, सरदार बलजीत सिंह, राहुल नागर, दिनेश शर्मा, मोहसिन खान, इकबाल कुरैशी, अनुज शर्मा, ललित बंसल, वीरेंद्र यादव, विकास फागना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!