फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न शाखाओं ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टा बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 फरवरी को क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित(27) वासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित भाखरी डबुआ रोड से गिरफ्तार किया है। जिसने पुछताछ में बताया की वह देसी कट्टा अरमान खान वासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद से लेकर आया था जिस पर कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने आरोपी अरमान खान को गिरफ्तार किया है
वहीं क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने पूर्ण सिंह(37) वासी पल्ला फरीदाबाद को देसी कट्टा सहित आगरा कैनाल के पास से व संतोष(19) वासी आगरा उत्तर प्रदेश को देसी कट्टा सहित चंदीला चौक से गिरफ्तार किया है।
आऱोपियों के विरुद्ध संबंधित थाना में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



