शहीद दिवस के अवसर पर वूमेंस पावर संस्था द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : शहीद दिवस के अवसर पर वूमेंस पावर संस्था की प्रेसिडेंट चांदनी आज़ाद अली द्वारा शहीदों की याद में एक सराहनीय पहल की गई जिसमें सेक्टर 55, सोहना रोड पर रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से एक ब्लड डोनेशन कैंप का सफल आयोजन किया गया। चांदनी का कहना है कि यह कैंप हमारे देश के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक छोटा सा प्रयास था। इस नेक कार्य में सभी रक्तदाताओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और मानवता की सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया। योगेश पहलवान मुजेडी, जग्गू पहलवान, प्रवीन लोहिया, प्रियल ठाकुर, संदीप, सतपाल मुजेडी, फहीम अहमद, खुर्शीद, दीपेश आदि ने रक्तदान किया। ब्लड डोनेशन कैंप में 33 यूनिट ब्लड इकठ्ठा हुआ।

संस्था की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली का कहना है कि एक-एक बूंद रक्त किसी की जिन्दगी बचा सकता है और आगे भी वह इसी तरह से रक्तदान के लिए लोगों को मोटिवेट करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर अपने शहीदों के सपनों का भारत बनाने में योगदान दें और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहें।

इस मौके पर आजाद अली, संस्था की वाइस प्रेसिडेंट डोली कपूर, वसीम, साबिर, साहिल अली, सुहान, रिहान, ज़ारा, नगमा, तनवीर सभी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!