पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने फरीदाबाद के पूर्व विधायक स्वर्गीय आनंद कौशिक को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए

फरीदाबाद। श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता एवं श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सेक्टर 9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचकर फरीदाबाद के पूर्व विधायक स्वर्गीय आनंद कौशिक को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए व उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करके मंत्र उच्चारणों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे व हमेशा ही धार्मिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेते थे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आस्था रखते हुए वह लगातार लक्ष्मी नारायण मंदिर धाम में आकर आशीर्वाद लेते थे। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किए ! भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

इस अवसर पर स्वर्गीय आनंद कौशिक के भाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक व स्वर्गीय आनंद कौशिक के पुत्र हरियाणा विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद कौशिक भी उपस्थित रहे।

श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि लोगों को जब भी समय मिलें भगवान की आराधना अवश्य करें जिससे उनके मन को शांति मिलेगी। सच्ची आराधना से हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं उनकी प्राप्ति से मोक्ष प्रदान हो जाता है।

इस अवसर पर प्रो.एमपी सिंह, रेनू चौहान, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, वेदप्रकाश यादव, अशोक रावल, डॉ सौरभ शर्मा, देवेंद्र दीक्षित, एडवोकेट विकास वर्मा, एडवोकेट राजेश खटाना, प्रवीण शर्मा, रामबीर गोयल, विकास फागना, तन्नू सिंगला, मनीष बौद्ध, जुबेर खान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!