6वां गुर्जर अधिवक्ता(जी ए 500) सम्मेलन 29 मार्च को

फरीदाबाद। गुर्जर अधिवक्ता परिषद् के बैनर तले आगमी 29 मार्च को सेक्टर-16ए के गुर्जर भवन में गुर्जर अधिवक्ताओं का 6वां गुर्जर अधिवक्ता(जी ए 500) सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से सैकड़ो गुर्जर अधिवक्ता भाग लेकर विचार विर्मश के साथ साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लेगें।
गुर्जर अधिवक्ता सौराज अधाना ने बताया कि इससे पहले जयपुर,चड़ीगढ़,देहरादून,जम्मू और गवालियर में यह सम्मेलन आयोजित हो चुका है। इस सम्मेलन में भारतीय दंड सहिंता की नई नई धराओं के साथ साथ कानूनी बारीकियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया जाएगा।
सौराज अधाना ने बताया कि नए बने अधिवक्ताओं को उनके अधिकारों के साथ साथ भविष्य में आगे बढऩे के टिप्स वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा दिए जाएगें। इसके साथ साथ किस तरह की तैयारी करके ज्यूडिशल सेवा में जज बना सकता है उसके बारे में भी विस्तारपूर्व बताया जाएगा।



